नागपुर - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रश्न के उत्तर में साफ किया कि नाथूराम गोडसे महात्मा गांधी का हत्यारा है, इसलिए उसकी जयंती मनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कभी भी इस तरह की बातों को प्रोत्साहन नहीं देगी। एनसीपी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने पनवेल में कुछ लोगों द्वारा नाथूराम गोडसे की जंयती समारोह आयोजित करने की सूचना सदन में दी।