Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

एलएनमिश्रा हत्याकांड के सभी दोषियों को उम्रकैद

Updated on Friday, December 19, 2014 11:20 AM IST

नयी दिल्ली - पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र हत्याकांड में आज सभी दोषियों की सजा का ऐलान कडक़डड़ूमा कोर्ट में कर दिया गया। 39 वर्ष पुराने इस मामले में आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद गोयल ने सभी 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि गत 8 दिसंबर को कोर्ट ने सभी 4 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने इन्हें हत्या, विस्फोट करने, षड्यंत्र रचने और सुबूत नष्ट करने सहित कई अन्य धाराओं के तहत दोषी करार दिया गया था। सजा पाने वालों में एडवोकेट रंजन द्विवेदी, सुदेवानंद अवधूत, गोपालजी एवं संतोषानंद अवधूत हैं। गौरतलब है कि 2 जनवरी 1975 को बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर हुए एक बम धमाके में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र बुरी तरह घायल हो गए थे।

अगले दिन इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। वे वहां आयोजित एक जनसभा में समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर के बीच बड़ी लाइन शुरू करने की घोषणा करने पहुंचे थे। इस हादसे में 2 और लोगों सूर्य नारायण झा और रामकिशोर प्रसाद की भी मौत हो गई थी। इसके अतिरिक्त ललित नारायण मिश्र के छोटे भाई व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र सहित अन्य लोग घायल भी हुए थे। इस विस्फोट के पीछे आनंद मार्गियों का हाथ होने का आरोप लगा था। हत्याकांड की सुनवाई के दौरान अभियोजन के 161 गवाहों और बचाव पक्ष के 40 से अधिक गवाहों की गवाही हुई। एक अभियुक्त की मुकदमे की सुनवाई के दौरान ही मृत्यु हो गई थी।

इन अभियुक्तों ने इस हत्याकांड में उनके खिलाफ चल रहा मुकदमा निरस्त करने के लिये सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त, 2012 को उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा था कि 37 साल तक मुकदमे की सुनवाई पूरी नहीं हो सकने के आधार पर इसे खारिज नहीं किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X