Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

भोपाल में एक ही संप्रदाय के दो गुटों में हिंसा, 60 घर फूंके

Updated on Saturday, December 13, 2014 13:55 PM IST

भोपाल - भोपाल शहर एक ही संप्रदाय के दो गुटों की आग में झुलस गया है। इस हिंसा में 60 घर जला दिए गए। बेकाबू भीड़ ने गुरुवार को इन घरों को आग के हवाले कर दिया। करोंद की अमन कॉलोनी का नजारा किसी लड़ाई के मैदान जैसा हो गया था। जले हुए घरों से निकलता धुआं, चीखती-रोती महिलाएं और हॉस्पिटल ले जाए जाते जिंदगी से जूझते घायल लोग। इस हिंसा में कम से कम 75 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

कॉलोनी पुलिस और रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवानों से घिरी हुई थी।। वहां निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई। 12 फायर ब्रिगेड और 12 एबुलेंस भी बुलाए गए। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने घरों को आग के हवाले कर दिया। तेज धार वाले हथियारों, पत्थरों और पेट्रोल बमों से हमला किया। यह सब लगभग दो घंटों तक चलता रहा और पुलिस का कहीं अता-पता भी नहीं था। पीड़ितों के मुताबिक, इलाके में पिछली रात से ही तनाव फैल गया था। इसके बावजूद वहां चुनिंदा पुलिस वाले ही भेजे गए।

35 से ज्यादा दुपहिए वाहन और ढेरों घरेलू सामान जला दिए गए। पीड़ितों का दावा है कि हमले का प्लान पिछले 15 दिनों से बनाया जा रहा था। पीड़ितों का कहना है कि यह सब एक स्थानीय नेता के इशारे पर किया गया। इस समय यहां पर रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। झगड़े की निश्चित वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ऑफिशल्स ने बताया कि इसका तात्कालिक कारण बुधवार रात को हुई एक छोटी सी घटना थी। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने एक महिला को गैरकानूनी गतिविधि को रोका तो उन्हें परेशान किया गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कुछ लोग रोड ब्लॉक करके ट्रैफिक रोक रहे थे, इस वजह से यह हुआ। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की। 40 साल की फरीदा ने बताया कि अचानक भीड़ उनके घर में घुसी और सब कुछ तबाह कर डाला। बानो (26 साल) ने बताया, पूरी रात हम लोग डरे हुए थे।

फिर जैसे ही हम सोए, हजारों लोग हमारे घरों में घुस आए, उन्होंने हमारे घर और गाडय़िों में आग लगा दी। उस समय कोई पुलिस वाला हमारी मदद करने नहीं आया। साबिर हुसैन (20साल) ने कहा, हमलावरों ने अनाउंस किया कि वे हमारे हाथ काट लेंगे। फिजा अली के मुताबिक, हमलावरों ने मेरी गर्दन पर तलवार रख दी और कहा कि अगर मैं घर से बाहर नहीं जाती हूं तो वे मेरा रेप करेंगे। उन्होंने मेरे पति को बुरी तरह से पीटा। भोपाल रेंज के डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डी श्रीनिवास वर्मा ने मामले को संभाला। पुलिस ने बताया कि अमन कॉलोनी में अल्पसंख्यक संमुदाय के 70 परिवार एक साल पहले आए थे। कॉलोनी में दूसरे समुदाय के लोगों का प्रभाव था और उन्हें नए लोगों का आना रास नहीं आया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X