गोराया - गांव रुडक़ा से अंट्टा को आते नहर की पुली पर शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार को तीन हथियारबंद युवकों ने लूट लिया। भुक्तभोगी अमनप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि वह माहलपुर से शादी समागम से अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
रास्ते में तीन हथियारबंद युवकों ने दातर दिखाकर कानों में डाली दो सोने की बालियां, दो मोबाइल फोन व चार हजार की नकदी लूट ली। इस संबंधी गोराया पुलिस को मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।