देहरादून - रेलवे अफसर के आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को अफसर के परिजनों और रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया और ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। काफी देर तक दून रेलवे स्टेशन पर हंगामा मचता रहा । प्रदर्शनकारी अफसर की मौत पर सीबीआइ जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। गौरतलब है कि रेलवे के अफसर सुनील बलूनी ने लिंक एक्सप्रैस से कटकर आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या का कारण रिश्वत लेने का आरोप सोसाइड नोट पर लिखा गया था। जिसमें सुनील बलूनी ने साजिश बताया। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में कई दलालों के नाम हैं। रेलवे अफसर की मौत के बाद अब रेलवे विभाग पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। मृतक के परिजनों और रेलवे यूनियन कर्मचारियों ने शव को रेलवे स्टेशन पर रख काफी देर तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग भी की।