नई दिल्ली - वन रैंक-वन पेंशन में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के मुद्दे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थिति साफ करने के बाद जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों ने ‘साड्डा हक ऐत्थे रक्ख’ के विजयी नारे के साथ अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि, पूर्व सैनिकों का कहना है कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें लिखित में इसकी जानकारी नहीं दे दी जाएगी। वीआरएस के मुद्दे पर प्रधानमंत्री द्वारा स्थिति साफ करते जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों के आंदोलन की अगवाई कर रहे मेजर जनरल (रिटायर्ड) सतबीर सिंह ने भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।