अलास्का - अमेरिकी राष्टपति बराक ओबामा ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए अलास्का ग्लेशियर का दौरा किया जो लगातार सिकुड़ रहा है। ओबामा मंगलवार को दक्षिण अलास्का में केनई जोड्स नेशनल पार्क गए। ओबामा ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में यह करीब डेढ़ मील सिकुड़ चुका है। ग्लेशियरों के पिघलने की गति हर साल बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन की वजह से बर्फ तो कम होती जा रही है, साथ ही गर्मी और उसकी अवधि भी लगातार बढ़ रही है।'
राष्टपति ने कहा कि इसका असर पार्क की वनस्पति पर पड़ा और बर्फ पिघलने के कारण समुद्र का जलस्तर भी बढ़ने लगा। वैश्विक तापमान में वृद्धि को रोकने की खातिर घरेलू कार्बन उत्सर्जन घटाने संबंधी नियमों और एक वैश्विक संधि के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से ओबामा अलास्का में हैं। दिसंबर में दुनियाभर के प्रतिनिधि इस बारे में समझौता करने की कोशिश के लिए पेरिस में जमा होंगे।