Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

देशव्यापी हड़ताल से आज प्रदेश में न बसें चलेंगी, न टैक्सियां

Updated on Wednesday, September 02, 2015 10:58 AM IST

शिमला - हिमाचल प्रदेश की जनता बुधवार को परेशानी झेलने को तैयार रहे। बुधवार को न तो सरकारी बसें चलेंगी, न ही प्राइवेट। इसके साथ ही टैक्सी व अन्य यातायात के साधन भी उपलब्ध नहीं होंगे। सडक़ परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक- 2015 के खिलाफ एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति सहित ऑल हिमाचल कामर्शियल व्हीकल आपरेटर एकजुट हो गए हैं। समन्वय समिति सहित कामर्शियल व्हीकल आपरेटरों के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि बुधवार को एक भी वाहन सडक़ पर नहीं चलेगा। यह फैसला कर्मचारी वर्गों, स्कूली बच्चों सहित आम जनता को भारी दिक्कतों में डालेगा।

 

एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति व कामर्शियल व्हीकल आपरेटर यूनियन का आरोप है कि प्रारूप विधेयक को भारत सरकार की ओर से देश में प्रसारित किया गया है। सडक़ परिवहन मंत्री ने अधिकृत रूप में कहा है कि प्रारूप विधेयक शीघ्र ही संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। इनका आरोप है कि केंद्र सरकार सार्वजनिक परिवहन का बाजारीकरण कर इसे बड़े उद्योगपतियों को बेचने जा रही है। यह विधेयक जल्दबाजी में तैयार किया गया है। वाहन चालकों को दुर्घटना के समय कड़ी सजा प्रावधान किया गया है, जो घातक है। इस विधेयक का प्रभाव न सिर्फ परिवहन उद्योग से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ेगा, बल्कि आम जनता पर भी होगा। संयुक्त समन्वय समिति व कामर्शियल व्हीकल आपरेटर यूनियन ने उक्त विधेयक का पूर्ण विरोध किया है।

 

परिवहन कर्मचारियों ने मंगलवार को जेसीसी के बैनर तले प्रदेश में कई जगहों पर गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। शिमला में ओल्ड बस स्टेंड पर गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया गया और बुधवार को प्रस्तावित हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X