इस्लामाबाद - पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने आज कहा कि पाकिस्तान सीमित या लम्बे समय के युद्ध के लिए तैयार है और अगर भारत के नेतृत्व ने इसे उस पर थोपा तो वह इसका माकूल जवाब देगा। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान न केवल इस क्षेत्र में बल्कि पूरी दुनिया में शांति का पक्षधर है, किन्तु उकसावे की स्थिति में वह इसका माकूल जवाब देगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने 1965 में लाहौर पर कब्जे के भारत के प्रयास को विफल किया था और वह भविष्य में भी ऐसा ही करेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना देश के भीतर अपनी ही भूमि पर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई लड़ रही है, किन्तु वह जरुरत पडऩे पर भविष्य में किसी भी हमले का सामना करने के लिए तैयार है।