नोएडा - स्टार गोल्फर शर्मिला निकोलेट ने हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 15वें चरण के दूसरे दिन गुरूवार को दूसरे राउंड में पांच अंडर 67 का जबरदस्त कार्ड खेलकर बढ़त बना ली। छह लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में शर्मिला पहले राउंड के बाद संयुक्त चौथे स्थान पर थीं लेकिन दूसरे राउंड के बाद वह 141 के स्कोर के साथ बढ़त पर पहुंच गई है।
जेपी ग्रीन्स पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में शर्मिला से एक शाट पीछे अमनदीप अमनदीप द्राल हैं जिन्होंने दो अंडर 7 का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 142 है। हीरो मोटोकोर्प द्वारा प्रायोजित शर्मिला ने दूसरे राउंड में कुल नौ बर्डी खेली जो पूरे सत्र में एक दिन में नया रिकार्ड है। बेंगलुरू की शर्मिला ने पहले, चौथे, सातवें और आठवें होल में बर्डी खेली लेकिन तीसरे, पांचवें और छठे होल मे बोगी भी मारी।
बैक नौ में दसवें होल पर बोगी खेलने के बाद उन्होंने 11वें, 12वें ,13वें ,14वें और 16वें होल पर बर्डी खेलकर अपना राउंड 67 के स्कोर के साथ समाप्त किया। कल शीर्ष पर चल रही कोलकाता की नेहा त्रिपाठी तीन ओवर 75 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई