लुधियाना - लुधियाना-चंडीगढ़ राज मार्ग पर वर्धमान चौक के निकट एक्रेलिक वेस्ट को रिसाइकलिंग करने वाले एक कारखाने में भयंकर आग लग जाने से करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया और कारखाने की बिल्डिंग भी नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार मिल के एक कोने में दोपहर 12 बजे आग की लपटें दिखाई दी। कुछ ही क्षणों में आग ने सारी मिल को अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस ने दोनों ओर से आने वाले वाहनों को निकालने के लिए मार्ग की दिशा बदल दी गयी। लुधियाना नगर निगम के फायर बिग्रेड के प्रमुख भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 17 अग्निशमन दस्तों को लगाया गया। लुधियाना के अतिरिक्त खन्ना और समराला से भी दस्ते यहां पहुंचे। फायर टेंडर आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए जुटे रहें।