Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

अब नॉमिनी को दस गुना पैसा देगा ईपीएफओ

Updated on Monday, September 07, 2015 10:40 AM IST

नई दिल्ली - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्मचारी डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (ईडीएलआई) के तहत अधिकतम इंश्योरेंस कवर बढ़ाकर 5.5 लाख रुपए कर सकता है। फिलहाल, यह 3.6 लाख रुपए है। ईपीएफओ के छह लाख से अधिक अंशधारकों के लिए बीमा लाभ बढ़ाने के प्रस्ताव को पेंशन एवं ईडीएलआई क्रियान्वयन समिति की नौ सितंबर को होने वाली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बैठक के एजेंडे में यह मामला शामिल है। मंजूरी के बाद इसे केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सामने रखा जाएगा। इस निकाय के अध्यक्ष श्रम मंत्री हैं। अंत में संशोधित ईडीएलआई योजना को श्रम मंत्रालय की अधिसूचना के जरिए लागू किया जाएगा।

 

फिलहाल ईडीएलआई के तहत अगर किसी ईपीएफओ अंशधारक की एक ही संगठन में लगातार एक साल सेवा के बाद मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा नामित व्यक्ति को पिछले 12 महीने के लिए के उसके औसत मासिक वेतन की 20 गुना राशि 20 प्रतिशत बोनस के साथ दी जाएगी। इस लिहाज से इस समय इस योजना के लिए 15000 प्रति महीना की अधिकत वेतन सीमा स्थिति में अधिकतम बीमा राशि 3.6 लाख रुपए बनती है। यह प्रस्ताव किया गया है कि इस योजना में पिछले 12 महीने के औसत मासिक वेतन का 30 गुना बीमा किया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ ईपीएफ खाते में औसत शेष राशि के 50 प्रतिशत या अधिकतम एक लाख रुपए भी देय होगा। ऐसे में अधिकतम बीमा राशि बढक़र 5.5 लाख रुपए हो जाएगी।

 

प्रस्ताव में 12 महीने से कम और कम से कम 12 महीने पूरा करने वाले अंशधारकों के मामले में बीमा राशि के आकलन के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने की व्यवस्था भी खत्म करने का प्रस्ताव है। मौजूदा योजना के तहत अगर अंशधारक की सेवा 12 महीने से कम है तो वह अधिकतम 1.2 लाख बीमा राशि पाने का हकदार है। इस श्रेणी के अंशधारक अपने पीएफ अकाउंट में औसत राशि (50 हजार रुपए से कम की शर्त पर) के बराबर बीमा राशि के हकदार हैं। अगर उनके पीएफ अकाउंट में जमा रकम 50000 रुपए से ज्यादा है तो वे उतनी ही राशि के बीमा के हकदार होंगे और इसके अलावा 50000 रुपए से अधिक राशि का 40 प्रतिशत भी उन्हें मिलेगा।

 

लेकिन, इसके लिए अधिकतम सीमा एक लाख रुपए है। वे दी जाने वाली राशि का 20 प्रतिशत बोनस के भी हकदार हैं। सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ के पास 31 मार्च तक 15722.99 करोड़ रुपए का फंड था। पिछले वित्तीय वर्ष में इसके इंश्योरेंस फंड में डिपॉजिट राशि में 936.12 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। ईडीएलआई स्कीम के तहत वर्करों के मूल वेतन का 0.5 फीसदी हर महीने इंश्योरेंस प्रीमियम के रूप में जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X