पंचकूला 14 जून - उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में 15 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन परेड ग्राउंड सेक्टर 5 में किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि इस शिविर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एंव इच्छुक जन साधारण को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।