Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

ब्लाॅक स्तर से प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी, पंच-सरपंच ले रहे योग प्रशिक्षण

Updated on Tuesday, June 11, 2024 10:10 AM IST

21 जून को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

13 जून से जिला स्तर पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

पंचकूला - उपायुक्त डा. यश गर्ग के मागदर्शन में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला में होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोरशोर से चल रही हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पंचकूला डा. दिलीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में 10 जून से 12 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ब्लाॅक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरंपच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एंव इच्छुक जन साधारण को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन जिला पंचकूला के खंड पिंजौर, रायपुररानी, मोरनी व बरवाला में योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास आयुष योग सहायक व पतंजली के योग शिक्षकों द्वारा करवाया गया। इसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

प्रार्थना मंत्र के उच्चारण से शिविर का आरंभ
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का आंरभ प्रार्थना मंत्र के उच्चारण से किया गया। तदोपरांत योग क्रियाओं जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्त, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उत्तानमण्डुक, उष्ट्रासन, वक्रासन, मक्रासन, शलभासन, सेतुबंध, उत्तानपादासन, पवनमुक्त, अर्धहलासन, अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रामरी का अभ्यास करवाते हुए इन यौगिक क्रियाओं द्वारा होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई एवं योग अभ्यास का समापन शंाति पाठ करवाकर किया गया।

नियमित योगाभ्यास करने से रहेंगे स्वस्थ
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि योगाभ्यास शिविरों में योगासन करने के तरीके व उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित रूप से योगाभ्यास कर हम स्वस्थ रह सकते हैं। योगाभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं। योग करने का असर हमारे मन और मस्तिष्क दोनों पर पड़ता है, इससे अध्यात्मिक विकास भी होता है।

13 से जिला स्तर पर लगेगा शिविर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पुरजोर से शुरू कर दी गई है। 19 जून को योग दिवस का पायलट प्रशिक्षण और 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग दिवस की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग के पीटीआई व डीपी के लिए 29 से 31 मई तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 07 जून तक जिले के सभी स्कूलों में व पुलिस विभाग को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और अब 10 से 12 जून को जिला तथा ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एंव इच्छुक जनसाधारण को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 से 15 जून को जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों एवं खेल विभाग के योग ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X