Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जनता की शिकायतों के निपटारे के लिए समाधान शिविर आयोजित

Updated on Tuesday, June 11, 2024 17:27 PM IST

उपायुक्त ने शिकायतें सुन कुछ का किया मौके पर ही समाधान

पंचकूला - राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में उपायुक्त डॉक्टर यश गर्ग की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अनेक लोगों ने समस्याओं को रखा। उपायुक्त ने मौके पर ही कुछ समस्याओं का समाधान किया और बाकी शिकायतो का जल्दी ही निवारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


समाधान शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित रही। कुछ लोगों ने बीपीएल कार्ड और प्रापर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं को भी रखा। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही निपटारा किया। समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय के सभागार में व्यवस्था की गई थी। उपायुक्त ने कहा कि जनता की शिकायतों के निपटारे के लिए लघु सचिवालय परिसर में हर कार्य दिवस को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि समाधान शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का नियमानुसार समाधान करना सुनिश्चित करें।


समाधान शिविर में इन शिकायतों का होगा निपटारा :
उपायुक्त ने बताया कि कोई भी नागरिक प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी प्राप्त करने, नगरपालिका से नक्शा पास, राशन कार्ड बनवाने, राशन वितरण, आपराधिक शिकायतें, बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सिंचाई तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांगता या विधवा पेंशन से संबंधित शिकायतों का समाधान मौके ही पर करवा सकते हैं।


इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक,अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता,एसडीएम गौरव चौहान, नगरदीश मन्नत राणा, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X