Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

बाल सरंक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को बिना बाधा के उड़ान भरने के लिए कर रहा कार्य-असीम गोयल

Updated on Saturday, June 15, 2024 09:48 AM IST

बाल एवं बंधुआ मजदूरी पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

पंचकूला 14 जून - महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनमे भगवान का वास होता है। इसलिए बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों को उनके सरंक्षण के साथ बाल अधिकारों पर भी पूरा फोकस रखना चाहिए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सैक्टर 1 में हरियाणा राज्य बाल सरंक्षण आयोग द्वारा उनके हितधारकों के लिए बाल एवं बंधुआ मजदूरी पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि किसी भी नागरिक को बच्चों के बचपन को रोंधने का अधिकार नहीं है। हरियाणा राज्य बाल सरंक्षण आयोग भी बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को बिना बाधा के उड़ान भरने के लिए कार्य कर रहा है ताकि बच्चे पूर्ण रूप से आगे बढ सकें। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों का सर्वागींण और चहंुमुखी विकास करने के लिए बाल एवं बंधुआ मजदूरी रोक लगाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य करना चाहिए।

 

श्री गोयल ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं जिला एवं खण्ड स्तर पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि संबंधित अधिकारी एवं हितधारक बाल सरंक्षण अधिकारों के प्रति पूरी जानकारी लेकर और अपना ज्ञानवर्धन कर बच्चों के अधिकारों को भलिभांति सुरक्षित करने में अपनी अहम भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी शिविरों में अभिभावकों के नाते काम कर लोगों को जागरूक करने का सार्थक कार्य करना चाहिए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान चलकार प्रदेश में लिगांनुपात की स्थिति को सुधारने का कार्य किया, उसी प्रकार बाल श्रम एवं बधंुआ मजदूरी के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर इसे खत्म करने के लिए लोगों को आगे आना होगा। इसके अलावा इस अभियान से जुड़कर एक बेटी को भी अपनाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि बेटियों का भविष्य भी सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में एक बेटी का कन्यादान हजारों गौदान से भी बढकर माना गया है और बेटियां अपनी किस्मत लेकर पैदा होती है और किसी पर बोझ नहीं बनती।

श्री गोयल ने कहा कि मानव तस्करी, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी जैसे विशेष अभियान से बच्चों के अतीत, वर्तमान और भविष्य को सुखमय बनाए और ऐसे अभिशाप से समाज को निजात दिलवाएं तथा हर नन्ही आंखों में सपने संजोने मे सहयोग करें।

राज्य स्तरीय कार्यशाला को हरियाणा राज्य बाल सरंक्षण आयोग की चेयरमैन प्रवीन जोशी ने कहा कि बाल श्रम एक अभिशाप है जो बच्चों से शिक्षा, स्वतंत्रता, जैसी मूलभूत आवश्यकताऐं छीन लेता है वह न केवल उस बालक अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र की उन्नति के मार्ग में बड़ी बाधा बन जाता है एक और हम विश्व की उभरती हुई अर्थव्यवस्था बनने का जश्न मना रहे हैं दूसरी ओर व्यक्तिगत स्तर पर भी बाल श्रम को रोकने के लिए हमें अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारनी होगी क्योंकि ये हम सभी का नैतिक दायित्व है निश्चित तौर पर बाल श्रम को रोकने के लिए अब एक सामाजिक क्रान्ति की जरूरत प्रतीत होती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त पी अमनीत कुमार, निदेशक मोनिका मलिक ने भी कार्यशाला में विस्तार से जानकारी दी। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सदस्यगण आयोग श्रीमती मीना कुमारी, सुमन राणा, अनिल कुमार, गणेश कुमार, मांगे राम, और श्याम, संयुक्त निदेशक पुनम रमन, कानून सलाहकार पुजा पांडे, प्रशासनिक सलाहकार महक भारद्धाज, प्रशासनिक सलाहकार अनशूल नैन, दिनेश ढुंढवा बाल सुरक्षा सलाहकार दिनेश शर्मा, सुरक्षा सलाहकार शशिकांन्त बाल, जन्नत ढांडा, डीसीपीओ रितु एवं बचपन बचाओ आंदोलन से राज्य समन्वयक पुनित शर्मा, रचिता गुप्ता विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X