Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पी एम देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे - मुख्यमंत्री

Updated on Thursday, June 13, 2024 19:58 PM IST

कार्यकर्ता हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य करेंगे

भाजपा के पास मजबूत संगठन और ऊर्जावान कार्यकर्ता

पंचकूला -  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को ऐसा नेता मिला है जो लगातार 2002 से शपथ लेता जा रहा है और लोगों की भलाई करने के लिए प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री आज यहां एमडीसी सेक्टर सेक्टर 1 पंचकुला स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां सीधे रूप से जनता को लाभ पहुंचा रही है और वह हर योजना पर बेहतर तरीके से भारत का विकास करने के साथ-साथ आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह बड़े मजबूती के साथ लग रहे हैं लेकिन विपक्ष की भ्रामक बातों के कारण हमारी स्ट्रेटजी में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम है और वह बधाई के पात्र हैं जिन्होंने मजबूती के साथ कार्य करके देश में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है और अब वह हर घर में जाकर विधानसभा चुनाव में भी मजबूती के साथ हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनाने का काम करेंगे ।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सरलीकरण करने का भी कार्य करेंगे ताकि आम आदमी की सभी प्रकार की समस्याओं का निदान सुनिश्चित हो सके। इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिवर में आने वाली समस्याओं की वे स्वयं रिपोर्ट लेकर निगरानी कर रहे हैं। इस प्रकार आम आदमी का जीवन सरल और समस्याओं से मुक्त करना भारतीय जनता पार्टी की सरकार का दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि लोगों के हित में किए जा रहे कार्य लगातार जारी रहेंगे और सबका साथ सबका विकास और बिना भेदभाव के समान रूप से विकास करने के लिए तत्पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने शपथ लेते ही पहली कलम से 20000 करोड रुपए की राशि किसानों के खाते में डालने का काम किया है। यह बहुत ही कारगर और किसान हित का फैसला पार्टी ने लेकर उन्हें मजबूत करने का काम किया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते है और वे हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए रणभूमि में जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार बनी इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जाए की सभी एकजुट होकर प्रदेश में भी तीसरी बार सरकार बनायेंगे। इसके लिए घर घर जाकर सरकार की नीतियों को पहुंचाएंगे और समाधान शिविरो में भी लोगो की समस्याओं का निराकरण करवाएंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बनतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली और जनता की भलाई की पूजा अर्चना कर कामना की।

इस अवसर पर पंचकुला के मेयर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X