Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

शमशानघाट बतौड में तुरंत प्रभाव से शैड लगवाने के निर्देश- डा. यश गर्ग

Updated on Thursday, June 13, 2024 19:56 PM IST

उपायुक्त ने कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को तुरंत प्रभाव से बिजली कनैक्शन लगाये जाने के दिए निर्देश

जनता से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का निवारण करवाने की करी अपील

पंचकूला, 13 जून- उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को गांव बतौड में शमशानघाट में तुरंत प्रभाव से शैड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दिन आने वाले है और लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

उपायुक्त ने लघु सचिवालय के सभागार में सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविर में जिले की जनता की 32 विभिन्न समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और बाकि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।


उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एन के पायल को सेक्टर-10 की मार्केंट का दौरा कर वहां स्थित छोटे बूथ वाले दुकानदारों की सिविरेज की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बतौड गांव के व्यक्ति की शिकायत पर नाले के पानी को खेती की जमीन पर आने से रोकने के लिए संबंधित विभाग को मौके का मुआयना कर डंगे लगवाने के निर्देश दिए।

डीसी ने अवैध कब्जा हटवाने के पुलिस को दिए निर्देश

उपायुक्त ने मानक टाबरा की जसविंद्र कौर की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त को रजिस्ट्री की बारिकी से जांच कर उसकी जमीन से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को तुरंत प्रभाव से बिजली कनैक्शन लगाये जाने के दिए निर्देश।

डा. गर्ग ने पंचकूला निवासी नवल किशोर की शिकायत पर उनका अकेले का परिवार पहचान पत्र तुरंत प्रभाव से बनवाकर मौके पर ही समस्या का किया समाधान। इसी प्रकार राजेश कुमार की विकलांग पेंशन बारे संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को डाॅक्यूमेंट वैरिफाई कर पेंशन बनाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में सबसे अधिक समस्याएं 20 पीपीपी को लेकर आई जिनका तुरन्त प्रभाव से अधिकारियों को समाधान करने को कहा।

जिलावासी अपनी समस्याओं का हर रोज समाधान शिविर में आकर मौके पर ही करवाए

उपायुक्त ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस को लघु सचिवालय में प्रातः 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले का कोई भी नागरिक प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी प्राप्त करने, नगरपालिका से नक्शा पास, राशन कार्ड बनवाने, राशन वितरण, आपराधिक शिकायतें, बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सिंचाई तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांगता या विधवा पेंशन से संबंधित शिकायतों का समाधान मौके ही पर करवा सकते हैं।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम पंचकूला गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, डीडीपीओ राजन सिंगला, डीआरओ डाॅ कुलदीप सिंह तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X