Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

उपायुक्त ने सैक्टर-16 स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टाॅप सैंटर (सखी) का किया दौरा

Updated on Tuesday, June 11, 2024 10:08 AM IST

गर्ग ने जिला के नागरिकों से समाज में फैली सामाजिक बुराईयों को जड से मिटाने का किया आहवान


पंचकूला -  उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने सैक्टर-16 स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टाॅप सैंटर (सखी) का दौरा किया और वंहा महिलाओं को दी जाने वाली काउंसलिंग और अन्य सुविधाओं को बारिकी से जांचा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समाज से बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी अन्य सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।


गर्ग ने महिला बाल विकास विभाग की डीपीओ को निर्देश दिए कि समाज में फैली कुरितियों को दूर करने के लिए एनजीओ तथा सामाजिक संस्थाओं के साथ तालमेल स्थापित कर लोगों को जागरूकता कैंप के माध्यम से कुरितियों के दुष्प्रभाव के बारे में बताएं ताकि जिले के लोग इन सामाजिक बुराईयों से बच सकें।


महिला बाल विकास विभाग की डीपीओ सविता नेहरा ने सखी केंद्र पर एक ही छत के नीचे बलात्कार पीडित, साईबर क्राईम, यौन शोषण, गुमशुदा, बाल यौन शोषण, महिला तस्करी, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, एसिड अटैक, दहेज उत्पीडन जैसी सामाजिक बुराईयों के प्रति महिलाओं व बच्चों को काउंसलिंग तथा जागरूक और सखी केंद्र पर दी जाने वाली सलाह व सुविधाओं के बारे में उपायुक्त को विस्तार से बताया। श्रीमती नेहरा ने बताया कि सखी केंद्र पर मैडिकल मनोवैज्ञानिक, बाल विवाह, दहेज उत्पीडन, घरेलू हिंसा जैसी अन्य कुरीतियों तथा अत्याचारों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया जाता है। इसके लिए महिला हैल्पलाईन नंबर 181 व 112 पर जिले की कोई भी लडकी, महिला व बच्चे काॅल कर या सीधे वन स्टाप संैटर पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाकर उसके बारे में सलाह ले सकते है।

 


सखी केंद्र की लीगल काउंसलर शीनम राणा ने उपायुक्त को बताया कि सखी ने 2019 से 2024 तक 960 महिलाओं को वन स्टाप सैंटर के माध्यम से उनकी कानूनी, मनोवैज्ञानिक तथा काउंसलिंग करके पीडित महिलाओं को हर तरह से सलाह दी गई है। उन्होने बताया कि 2 बाल विवाह भी हमारी टीम द्वारा पुलिस की मदद से रूकवाए गए। उन्होने बताया कि सखी केंद्र पर हर प्रकार की पीडित महिलाओं को 5 दिनों के लिए अस्थाई सैल्टर भी उपलब्ध करवाया जाता है। पीडित महिलाओं को 5 दिनों के बाद नारी निकेतन भेज दिया जाता है। घरेलू हिंसा से पीडित महिला व पुरूषों की काउंसलिंग भी सखी केंद्र पर की जाती है।
उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने जिला के नागरिकों से समाज में फैली सामाजिक बुराईयों को जड से मिटाने का आहवान किया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X