Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

बी टी सी आई टी बी पी के हिमवीरों ने प्रतिदिन योगाभ्यास करने का लिया संकल्प

Updated on Saturday, June 15, 2024 18:08 PM IST

बीटी सी आई टी बी पी में तीन दिवसीय आई डी वाई प्रोटोकॉल प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

पंचकूला, 15 जून - हरियाणा योग आयोग एवं प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भानु, के संयुक्त तत्वाधान में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण करवाने के दौरान हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ जयदीप आर्य ने बताया कि मंडूकासन, शशकासन और वक्रासन ये तीनों आसन मधुमेह रोग (डायबिटिज) में सबसे अधिक कारगर आसन हैं | हाई ब्लड प्रेशर, तनाव प्रबंधन में अनुलोम-विलोम प्राणायाम अत्यंत प्रभावी है |

तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ जयदीप आर्य ने बताया कि हरियाणा सरकार योग को जन- जन तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत है | उनके द्वारा योग प्रोटोकॉल अभ्यास के दौरान अत्यंत गर्मी, अत्यंत ठण्ड में विपरीत परिस्थितियों में हिमशिखरों पर तैनात जवानों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए विशेष आसनों का प्रशिक्षण करवाया गया |


योग प्रोटोकॉल में सूक्ष्म व्यायाम से लेकर आसन, प्राणायाम एवं ध्यान सम्मिलित हैं | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2024 की पूर्व तैयारियों की श्रृंखला में 15 जून को प्रात: काल 05:15 बजे जवानों के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |


प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक श्री ए0 पी0 एस0 निम्बाडिया ने जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय- समय पर हरियाणा योग आयोग द्वारा आयोजित किये जाने वाले योग शिविरों की सराहना की एवं जवानों में योगाभ्यास के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया के विषय में सभी को अवगत करवाया। योग स्वास्थ्य की कुंजी है और योग आयोग के माध्यम से जवानों के हित के लिए किये जा रहे प्रयासों से न केवल इस केंद्र के जवानों को लाभ मिलेगा अपितु ये जवान जहां भी जाएंगे वहां योग के द्वारा सभी को लाभान्वित करेंगे। उन्होंने बताया कि आई टी बी पी एवं हरियाणा योग आयोग के साथ मिलकर ग्रामों में आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन करेंगें और साथ ही दोनों के मध्य एम ओ यू भी किया जाएगा |

 


डॉ जयदीप आर्य ने नई विद्या जल योग, अश्वों पर योग आरम्भ करने पर आई टी बी पी टीम का आभार जताया | इसके साथ ही वर्ल्ड योगासन अफ्रीकन टीम के सदस्यों का विशेष रूप से अभिनन्दन किया गया | कार्यक्रम के दौरान आई टी बी पी की केंद्र योगासन टीम द्वारा योगासन की अद्भुत प्रस्तुती दी गयी | हरियाणा योग आयोग की ओर से 100 कॉटन खादी योग मैट भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया |


कार्यक्रम में मुख्य रूप से आई टी बी पी के डी आई जी डॉ टेकचंद जी, हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार , वर्ल्ड योगासन अफ्रीकन टीम, कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर कु. प्रियंका, श्री सत्यवीर, कु. मनीषा, नीरज, हरदीश, रमेश उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ |

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X