Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

21 जून के लिए व्यायामशालाओं में मिट्टी भरवाकर समतल करवाएं- डा. यश गर्ग

Updated on Tuesday, June 11, 2024 17:30 PM IST

अकुशल युवाओं को मनरेगा योजना में रोजगार मुहैया करवाने में सहयोग करें

पंचकूला - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि जिला के अकुशल युवाओं को महात्मा गांधी रोजगार योजना के तहत रोजगार मुहैया करवाने के लिए सभी विभाग गतिविधियों को बढवा दें ताकि ऐसे युवाओं को उनके नजदीक स्थानों पर मनरेगा में जाॅब मिल सके।

उपायुक्त आज लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हाॅल में मनरेगा योजना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मनरेगा कार्य में भरपूर सहयोग करें ताकि कच्चे कार्य आसानी से होने के साथ साथ जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि अधिकांश विकास कार्य करवाते समय कच्चे, मिट्टी के कार्य करवाने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा जल संरक्षण के लिए बनाई जाने वाली कच्ची बावड़िया आदि में मनरेगा से कार्य करवाए जा सकते है। वन विभाग की भूमि पर पानी के भण्डारण के लिए छोटे छोटे जलाशय बनाए जा सकते हैं ताकि बरसात के दिनों में पानी का सरंक्षण किया जा सके। कई क्षेत्रों मनरेगा से फायर लाईन भी बनाई जा सकती है। ऐसे कार्यो से अकुशल लोगों को सीधे रूप से रोजगार मुहैया करवाया जा सकता है।

डा. यश गर्ग ने कहा कि सड़क किनारों पर अर्थ फिलिंग एवं बर्म बनाने तथा तालाबों की सफाई, खुदाई एवं नवीनीकरण में भी मनरेगा के तहत कार्य किया जाना है। इसके अलावा मत्स्य पालन के लिए बनाए जाने वाले तालाबों में ऐसे युुवाओं को कार्य दिया जा सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा चैकडैम, स्कूलों में मिट्टी भराई व खेल के मैदान बनाने के कार्य भी करवाए जाएगें।

उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा कार्यकारी अभियंता पंचायती राज को निर्देश दिए कि कि 21 जून के जिला की सभी व्यायामशालाओं में योगा करवाया जाएगा। इसलिए इनमें मिट्टी भराई का कार्य करवाकर मैदान समतल करवाए जाएं ताकि लोगों को योगा करने में कोई परेशानी न हो।

बैठक में जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, एबीपीओ, जनस्वास्थ्य सहित सिंचाई, वन, बागवानी, कृषि, मार्केटिंग बोर्ड, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, शिक्षा, मत्स्य, खेल विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X