Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अभी से करें जागरूक, ताकि बीमारी ना फैले - उपायुक्त

Updated on Wednesday, June 05, 2024 19:09 PM IST

पंचकूला, 5 जून - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने आज लघु सचिवालय के सभागार में डायरिया, डेंग को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने बैठक में मौजूद संबन्धित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।


उपायुक्त न कहा कि जिला के प्रभावित क्षेत्र में कहीं पर भी पानी खड़ा नहीं रहना चाहिए। बरसात का सीजन शुरू होने से पहले ही जिला के लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। ऐसे पानी में लारवा होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे की उन्हें बीमारियों से बचाया जा सके।


डा. यश गर्ग ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बूढ़नपुर, इंदिरा और राजीव कालोनियों में विशेष अभियान चलाकर सैनेटाइज करने की जरूरत है। इन काॅलोनियों में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहनी चाहिए। किसी स्थान पर गंदा पानी ना खड़ा हो। कूड़ा-कर्कट, आॅग्रेनिक कचरा ना रहे। पूरा एरिया की फोगिंग करवाई जाए। साथ ही मास आदि की बिक्री पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इन काॅलोनी के लोगों को आशा वर्कर और एंबूलेंस का नंबर उपलब्ध करवाया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या नजर आने पर आशा वर्कर या एंबूलेंस से संपर्क कर डाॅक्टर के पास जाएं और समय से अपना इलाज करवाएं।


उपायुक्त ने कहा कि इन काॅलोनियों में लोगों को जागरूक किया जाए कि पीने से पहले पानी को उबालकर ठंडा करे पीएं। जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। इसके अलावा बीमारियों से बचने के लिए सावधानियों की एडवाजरी जारी की जाए। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई के अलग-अलग सैंपल लिए जाएं और जहां पर कोई कमी मिले तो उसे दूर किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वो प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों को इलाज उपलब्ध करवाएं। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचने के लिए जागरूक करें।


इस मौके पर एसडीएम पंचकूला गौरव चैहान, डा. सुवेश, एक्सईएन समीर शर्मा, एसडीई शमशेर सिंह, ईओ एमसी कालका रविंद्र सिंह, अजय पांचाल समेत अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X