Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

विधान सभा अध्यक्ष ने ज्ञानचंद गुप्ता ने वार्ड 7 राजीव कॉलोनी इन्दिरा कॉलोनी बुढनपुर में बनें शौचालय का किया अवलोकन

Updated on Tuesday, June 11, 2024 10:12 AM IST

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

25 दिन में दोबारा करेंगे इन कार्यों का अवलोकन

पंचकूला  - हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इंदिरा कॉलोनी में बनाए गए शौचालय का निरीक्षण किया। यह बहुत ही स्वच्छ और सुंदर शौचालय बनाया गया है जिसमे महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय के साथ नहाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके निर्माण और नवीनीकरण पर 40.98 लाख रुपए की लागत आई है।

इसके बाद उन्होंने बुढनपुर में नाले पर शमशान की और जाने के लिए बनाए जा रहे पुल का भी अवलोकन किया। उन्होंने पुल का निर्माण करने के साथ सड़क तक टाइल लगाकर रास्ते को भी दुरुस्त करने तथा गोशाला के रास्ते को भी पक्का करने और सीवरेज के अंत में हैड बनाकर नाले में डालने के निर्देश दिए।

 


गुप्ता ने बूढ़ानपुर में पेयजल सप्लाई और गंदे नाले की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई जे सी बी मशीन लगाकर की जाय और इंदिरा कॉलोनी के लोगो को नाले के दूसरी और पेयजल की पाइप लाइन डालकर नाले के दूसरी और पानी के कनेक्शन दिए जाय ताकि सभी लोगो को नाले के उपर से पाइप लाइन डालकर पानी न लेना पड़े।

उन्होंने इंदिरा कॉलोनी में बन रहें शौचालय का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को उसके आगे के नाले को ऊंचा उठाकर कवर करने और सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस क्षेत्र में बिजली की तारों को दुरुस्त करने के लिए बिजली के पोल लगाने के निर्देश दिए और पानी की भी निकासी सही करने को कहा। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण लोगो की सुविधा के लिए किया जा रहा है इसलिए राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के लोग इनके नवीनीकरण और निर्माण में पूरा सहयोग करें ।

गुप्ता ने कहा कि 15 दिन में दोबारा से इन विकास कार्य का अवलोकन करेंगे तब तक कार्य सही ढंग से पूरा होना चाहिए और लोगो को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

 

विधान सभा अध्यक्ष ने इंदिरा कॉलोनी में डिपो पर बांटे जा रहे गेहूं कार्य का भी अवलोकन किया जिस पर लंबी लाइन लगी हुई थी। इस पर उन्होंने डीएफएससी को फोन कर डिपो का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने डिपो का समय बढ़ाने और पोस मशीन से निकली पर्ची स्पष्ट नहीं दिखाई देने पर डिपो होल्डर को फटकार लगाई। स्टॉक जांच के दौरान 126 किवंटल से अधिक गेहूं का वितरण बाकी पाया गया जबकि 303 किवंटल गेहूं की डिपो पर आवक हुई थी। उन्होंने डिस्पले बोर्ड पर स्टॉक अंकित करने को भी कहा।

गुप्ता ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर कॉलोनी के लोगो में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। लोगो में खुशी का आलम रहा और प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद के नारे लगा कर खुशी में शामिल हुए। उन्होंने राजीव कॉलोनी में एक महिला का बिजली का बिल अधिक आने पर उसे दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीव कॉलोनी और बुढनपुर के लोगो की समस्याओं का निराकरण के लिए तत्पर है और इनके लिए सड़क का भी निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा,एम सी प्रमोद, जाय कौशिक नरेंद्र लुभाना सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X