Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ समेत 5 प्रदेशों के लिए अगस्त से शुरू होगी उड़ान - मुख्यमंत्री

Updated on Thursday, June 13, 2024 20:01 PM IST

प्रधानमंत्री के हवाई चप्पल वाले हवाई यात्रा करने के सपने को हरियाणा में किया जाएगा पूरा - श्री नायब सिंह

हरियाणा सरकार और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड ने महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से उड़ान संचालन शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

चंडीगढ़  - मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ समेत 5 प्रदेशों की उड़ान शुरू करने जा रही है। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से उड़ानों को लेकर एलाइंस एयर एवियशन लिमिटेड के साथ आज एक समझौता हुआ है। प्रदेश के लोग जल्द ही हिसार से उड़ान भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हवाई चप्पल वाले हवाई यात्रा करने के सपने को हरियाणा में भी पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 पंचकूला में हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत क्षेत्रीय हवाई अड्डों के लिए हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने के बाद बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह , नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतीश कुमार सिंगला और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के नेटवर्क प्लानिंग हेड रंजन कुमार दत्ता सीईओ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत उड़ानों के शेड्यूल की रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी।

 

यहां-यहां पर जाएंगी
महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से उत्तर प्रदेश के अयोध्या, हिसार से गुजरात के अहमदाबाद, हिसार से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़, हिसार से जयपुर और हिसार से जम्मू के लिए निर्धारित उड़ान मार्गों के लिए उड़ान संचालन की शुरुआत की जाएगी।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आज नागरिक उड्डयन हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। एलायंस एयर के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर ने हिसार को एक एकीकृत विमानन बनाने के व्यापक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की अधिक संभावनाओं के रास्ते खोल दिए हैं। हवाई कनेक्टिविटी से राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर कुछ औपचारिकताएं बची हैं, जिनको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अभी नेशनल फ्लाइट इस हवाई अड्डे से शुरू की गई है, आगे चलकर इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी चलाई जाएंगी।

बैठक में एसीएस सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X