Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

समाधान शिविर की शिकायतों को मुख्यमंत्री से चर्चा कर हल करवाएंगे: विधानसभा अध्यक्ष

Updated on Tuesday, June 18, 2024 17:51 PM IST

विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजित समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की स्थिति का लिया जायजा

पंचकूला, 18 जून - हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबन्धित हल ना होने वाली शिकायतों को सूचीबद्ध करके मुहैया करवाया जाए। सभी शिकायतों को मुख्यमंत्री नायब सिंह के सामने रखकर उनका हल करवाया जाएगा। पंचकूला के लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।


विधानसभा अध्यक्ष आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की स्थिति का जायजा ले रहे थे। उन्होंने उपायुक्त डा. यश गर्ग से शिविर में आने वाली शिकायतों की जानकारी और शिकायतें सुनने की प्रक्रिया की जानकारी ली।


उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि शिविर में अधिकतर समस्याएं परिवार पहचान पत्र से संबंधित हैं। इनमें इनकम, पीपीपी आई नई बनवाने, पेंशन बनवाने, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि शामिल है। इस शिकायतों की उसी दिन वेरीफिकेशन करवाकर अगले दिन पोर्टल पर चढ़ाया जा रहा है। जहां पर उनका समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर शिकायत लेकर आने वाले जिला वासियों को नंबर अनुसार एक के बाद एक करके बुलाया जाता है बाकी शिकायत कर्ताओं को वेटिंग हाॅल में बैठने की सुविधा दी गई है।


विधानसभा अध्यक्ष ने शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर से फोन पर बातचीत की। उन्होंने अवगत करवाया कि परिवार पहचान पत्र की समस्याएं हल करने में पोर्टल अभी भी पुरानी पाॅलिसी के तहत ही समस्याओं को समाधान कर रहा है। पोर्टल नई पाॅलिसी के तहत चलेगा तो अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो सकेेगा।


गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह में परिवार पहचान पत्र के सभी अपडेट पूरे हो जाएंगे। इसके बाद शिकायतों के समाधान करने में तेजी आएगी। इन शिकायतों को खुद भी मुख्यमंत्री के पास लेकर जाएंगे और शिकायतों के समाधान करवाएं जाएंगे।


ज्ञानचंद गुप्ता ने नगर निगम के कमीश्नर को निर्देश दिए कि निगम के पास अमृत योजना का फंड बचा हुआ है। इस फंड से निगम के अधीन आने वाले परिवारों को पानी व सीवर का कनेक्शन दिया जाए। ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।


उन्होंने खरक मंगोली में नाले की सफाई को लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, पूर्व विधायक कालका लतिका शर्मा, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X