मुबंई - डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए-7’ के जज चेतन भगत अब तक शो में साथी जजों और कंटेस्टेंट के बार-बार आग्रह करने के बावजूद डांस करने से इनकार करते आए हैं, लेकिन 19 जुलाई को फिनाले में अपनी पत्नी संग ठुमके लगाएंगे। शो की को-जज प्रीति जिंटा और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी ने चेतन को कई बार डांस करने की चुनौती दी, लेकिन वह इसे हर बार अनदेखा कर गए।