नई दिल्ली -कुछ दिनों पहले कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा को स्लिप डिस्क इंजरी होने की खबर आई थी। इसके बाद मीडिया में खबरें आई कि कलर्स चैनल ने कुछ एपिसोड के लिए कपिल के विकल्प के रूप में पर निर्देशक करन जौहर से संपर्क किया है। करन जौहर ने इस खबर को नकारते हुए इसे पूरी तरह अफवाह करार दिया है। करन ने एक साक्षात्कार में कहा मुझे नहीं पता ये अफवाह किसने फैलाई। यह खबर पूरी तरह से गलत है।
मैं कपिल को रिप्लेस नहीं कर सकता। मैं बेववूफ नहीं हूं। करन जौहर इन दिनों कर्लस के ही शो झलक दिखला जा में जज के रूप में नजर आ रहे हैं। चैनल ने करन के अलावा तीन और बॉलीबुड स्टार से संपर्क किया है। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति साइमोस ने बताया, कपिल अस्वस्थ हैं और वह शूट नहीं कर सकते। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में एक दो हफ्ते लगेंगें। इसलिए साजिद खान, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, अर्जून कपूर और अन्य लोग शो में होंगे। कपिल ने अभी हाल ही में सलमान खान के साथ कॉमेडी नाइट्स का एक एपिसोड शूट किया है।