मुबंई - 50 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री शीला रमानी का यहां निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थी। उन्होंने अपने जमाने में कई प्रसिद्ध सितारों के साथ यादगार अभिनय किया था। शीला रमानी ने देवानंद और गुरुदत्त जैसे अभिनेताओं के साथ भी फिल्में की थी। वह 1953 में मिस शिमला का खिताब अपने नाम करने के बाद मुबंई में अपना फिल्मों में कैरियर अजमाया था।
उन्होंने महू निवासी पारसी जाल कावस्जी से विवाह रचाया और मुंबई, न्यूयार्क, कोलम्बो तथा आस्ट्रेलिया में रहने के बाद वे महू में ही रही। उनका जन्म दो मार्च 1932 को पाकिस्तान में हुआ था। उन्हें शीला केवलरमानी के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें हिन्दी फिल्मों में लाने का श्रेय चेतन आनंद को जाता है।