मुंबई - टेलीविजन धारावाहिक चिडिया घर में अपने किरदार के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मनीष विश्वकर्मा एक सडक़ हादसे का शिकार हो गए हैं। धारावाहिक में मनीष की सह कलाकार अदिति सजवान ने ट्विटर पर घटना की जानकारी दी। अदिति ने गत 28 जून को ट्विटर पर लिखा कि चिडिया घर के हमारे सह कलाकार मनीष विश्वकर्मा मेंडक आज सुबह एक हादसे का शिकार हो गए, वह आईसीयू में हैं, कृपया उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें। मनीष धारावाहिक के सेट पर जाने के लिए निकले थे, जब उनकी मोटरसाइकिल को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।