मुबंई - दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं में पांच भारत से हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार शीर्ष 10 में हैं। सबसे कमाऊ अभिनेताओं की फोर्ब्स की ताजा सूची में पहली बार अमरीका से बाहर के अभिनेताओं को जगह दी गयी है। इस वजह से सूची में 12 नए अभिनेताओं ने जगह बनाई है, जिसमें पांच बालीवुड के हैं। सूची में रॉबर्ट डाउनी जूनियर को पहला स्थान दिया गया है। इनकी सालाना आय आठ करोड़ डालर रही है। दूसरे स्थान पर चीन के जैकी चैन हैं, जिनकी कमाई पांच करोड़ डालर रही है।