मुबंई- पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में रही फिल्म इश्क क्लिक का टीजऱ रिलीज हो गया है और यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। फिल्म में सुमन अध्ययन और सारा लोरेन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक लव स्टोरी है। इसमें अध्ययन एक फोटोग्राफर की भूमिका में दिखेंगे। अध्ययन और सारा की इस प्रेम कहानी की शूटिंग दार्जिलिंग और मुंबई में की गयी है। थियेटर अभिनेत्री संस्कृति जैन भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन अनिल बालानी ने किया है और इसके निर्माता हैं अजय जैसवाल और सतीश त्रिपाठी। फिल्म में संगीत दिया है सतीश-अजय ने।