मुबंई - बालीवुड के इतिहास में फिल्म ‘पीके’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। आईएमडीबी के मुताबिक इसने 752 करोड़ का व्यापार किया है। भारतीय बाजार में 458 करोड़ और विदेशी बाजारों में 294 करोड़। इसमें उल्लेखनीय है कि फिल्म ने करीब छह महीने बाद चीन में जाकर 140 करोड़ का व्यापार किया। अब बात करें फिल्म की शुरुआती कमाई की तो इसने पहले दिन 26.63 करोड़, पहले वीकेंड पर 95.21 करोड़, पहले पांच दिनों में 135.28 करोड़ और पहले सप्ताह में सप्ताह में 183.09 करोड़ रुपए। इसके अलावा जो तेज कमाई करने वाली फिल्में हैं,?
उनमें ‘धूम 3’ ही ऐसी फिल्म है, जिसने पहले सप्ताह में 188.99 करोड़ जुटाए थे। इसकी कुल कमाई 542 करोड़ थी। अब जरा सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ ने पहले दिन 27.25 करोड़, पहले वीकेंड पर 102 करोड़, पहले पांच दिनों में 151.05 करोड़, जो दोनों ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पीके और धूम 3 से ज्यादा है। इस लिहाज अगर शुरुआती कमाई के आधार पर देखें तो ये कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ‘बजरंगी भाईजान’ 500 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। बुधवार को पहली बार बजरंगी भाईजान की कमाई 20 करोड़ के नीचे गई। फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने 18.02 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से फिल्म की भारतीय बाजार में कुल कमाई 169.07 करोड़ हो गई है।