मुंबई - टेलीविजन सितारे हिमांशु मल्होत्रा और अमृता खानविलकर की नई नवेली जोड़ी को सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सातवें संस्करण का ग्रैंड फिनाले जीतने वाली विजेता जोड़ी घोषित किया गया। दोनों ने कार्यक्रम के फाइनल में नंदीश संधू और उनकी पत्नी रश्मि देसाई, उपेन पटेल उनकी मंगेतर करिश्मा तन्ना और मयूरेश वाडकर और उनकी प्रेमिका अजीशा शाह को हराया। नंदीश-रश्मि और उपेन-करिश्मा की जोड़ी को क्रमश: पहला और दूसरा रनर अप घोषित किया गया।
फाइनल में पहुंचने वाले सारे प्रतिभागी काले रंग के परिधान में सजे थे, वहीं तीनों जज अभिनेत्री प्रीति जिंटा लाल रंग के परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, कोरियोग्राफर मर्जी ने काले रंग का सूट पहन रखा था और लेखक चेतन भगत नीले रंग का बंदगला सूट पहने हुए थे। सुनहरी ट्रॉफी के अलावा हिमांशु (33) और अमृता (30) को पुरस्कार में एक कार और 30 लाख रुपए की नकद राशि दी गई। जीत के बाद इस जोड़ी ने कहा, ‘हमने जीतने के बारे में उम्मीद तो की थी लेकिन यह हमारी जिद नहीं थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान हमने अच्छी प्रस्तुतियां दीं।