मुबंई - बालीवुड के जाने-माने फिल्मकार सोहेल खान अपने बहनोई आयुष शर्मा को लेकर फिल्म बना सकते हैं। सोहेल खान की बहन अर्पिता से शादी करने वाले आयुष शर्मा जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। सलमान के भाई और सोहेल खान आयुष को लांच करने वाले हैं। आयुष को इस साल के आखिर तक लांच किया जाएगा। चर्चा है कि सलमान खान इस फिल्म में एक डांस नंबर भी कर सकते हैं।
गायक मीका सिंह इसके लिए गाना कंपोज करेंगे। आयुष के लिए हीरोईन की तलाश शुरू हो चुकी है। सोहेल खान फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने से पहले इसे कामयाब बनाने की हर योजना पूरी करना चाहते हैं। आयुष ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान और निर्देशक कबीर के साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक खान परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।