मुंबई - महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की अभिनेत्री कंगना रनौत की तारीफ करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली एवं अनोखी कहा है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बने एक विज्ञापन में अमिताभ ने कंगना के साथ काम किया है। इसे लेकर अमिताभ ने ट्वीटर पर कंगना की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि कंगना के साथ काम हो गया है। वह बहुत अच्छी हैं। वह प्रतिभाशाली और अनोखी हैं। अमिताभ ने ‘पीके’ के निर्देशक हिरानी की भी तारीफ की है।