चेन्नई - एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ ने 50000 वर्ग फुट से अधिक का सबसे बड़ा पोस्टर बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रेफरेंस बुक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इसका उल्लेख करते हुए लिखा है, ‘सबसे बड़े पोस्टर का साइज 4793.65 वर्ग मीटर है और इसे 27 जून, 2015 को भारत के कोच्चि में ग्लोबल यूनाइटेड मीडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) ने हासिल किया है। राजामौली ने अपने ट्विटर पेज पर वेबसाइट के लिंक पर लिखा, ‘अब यह आधिकारिक रूप से मिल गया है।