मुबंई - बालीवुड अभिनेता सोनू सूद सिल्वर स्क्रीन पर दारा सिंह का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सोनू ने न सिर्फ बालीवुड, बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है । वह अब पंजाबी फिल्म में भी काम कर सकते हैं। पंजाब के एक फिल्ममेकर ने एक स्क्रिप्ट लिखी है, जो कि भारतीय पहलवान और अभिनेता दारा सिंह पर है और उस मेकर ने सोनू को इस फिल्म के लिए एप्रोच किया है। चर्चा है कि सोनू को यह फिल्म पिछले हफ्ते ही ऑफर हुई है और यह फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।
मेकर्स चाहते हैं कि वो स्क्रिप्ट पढ़ें और जल्द ही इस पर काम शुरू हो। सोनू को अगर यह स्क्रिप्ट पसंद आई तो वह जल्द ही फाइनल कॉल करेंगे। सोनू ने कहा कि मुझे इस फिल्म के लिए प्रस्ताव मिला है, जो की दारा सिंह की बायोपिक फिल्म है। मैं स्क्रिप्ट पढूंगा और जल्द ही इस पर सही निर्णय लूंगा।