मुबंई - अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने अपने ब्वायफ्रेंड रियान थाम के साथ विवाह रचा लिया है। आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस में दिखाई दी 30 वर्षीय मिनिषा ने एक निजी समारोह में थाम के साथ विवाह किया। इसमें बस कुछ घनिष्ठ मित्र और परिवार के लोग शामिल हुए। इस खबर को पूजा बेदी ने ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने शादीशुदा जोड़े के साथ ली हुई एक सामूहिक तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया। थाम मुंबई के एक नाइटक्लब के मालिक हैं।