मुबंई - बॉलीवुड अभिनेता धनुष की आने वाली फिल्म मारी को सेंसर बोर्ड ने यू सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। धनुष ने अपनी फिल्म को मिले यू सर्टिफिकेट की घोषणा माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर की। धनुष ने लिखा, फिल्म मारी 17 जुलाई को यू सर्टिफिकेट के साथ प्रदर्शित हो रही है। खबर है कि धनुष फिल्म में स्थानीय गुंडे का किरदार अदा कर रहे हैं। बालाजी मोहन निर्देशित फिल्म का संगीत अनिरूद्ध रविचंद्रन ने दिया है। फिल्म के सह निर्माता आर. शरत कुमार, राधिका शरत कुमार और लिस्टिन स्टीफन हैं।