मुबंई - बालीवुड के चॉकलेटी हीरो इमरान खान सिल्वर स्क्रीन पर खलनायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बालीवुड के जानेमाने फिल्मकार विपुल शाह वर्ष 2009 में प्रदर्शित अपनी फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। ‘फोर्स’ में जान अब्राहम और विद्युत जामवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विद्युत जामवाल ने ‘फोर्स’ में खलनायक की भूमिका निभाई थी। इमरान खान ने विपुल शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात ‘फोर्स’ के सीक्वल को लेकर हुई। सीक्वल में जान अब्राहम लीड रोल में हैं। इमरान इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं