नई दिल्ली - विवादास्पद बयानों से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। राखी अपनी कही बातों पर खुद कभी पछताती नहीं दिखी हैं। कॉफी विद करन सीजन-2 में अपनी कही बातों से हाल ही में सनी लियोनी के बारे में कही गई उनकी बातें, सभी एक से बढक़र एक है। हाल ही में पेम बॉलीवुड ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राखी ने सभी सवालों के जवाब अपने बिंदास अंदाज में दिए हैं।
हर बार कैमरे के सामने राखी कुछ ना कुछ ऐसा बोल देती हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में बॉलीवुड कलाकार राखी ने खुद को लेकर किए गए कुछ ट्वीट्स पर जवाब दिए और उन पर बात भी की। इस दौरान कई बार राखी ने कई बार हदें तोड़ते हुए अशोभनीय बातें भी कहीं और बेतुके जवाब दिए।