मुबंई - बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म सिमरन में गुजराती बोलती नजर आएंगी। बालीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने अब बहुभाषी बनने की ठान ली है। कंगना फिल्मों में अपनी भाषा के साथ प्रयोग कर रही हैं। कंगना ने तनु वेड्स मनु रिर्ट्न्स में हरियाणवी बोलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया था।
कंगना अब हंसल मेहता की फिल्म सिमरन में काम करने जा रही है। इस फिल्म में वह सिमरन नाम की एक गुजराती लडक़ी का किरदार निभा रही हैं। हंसल मेहता ने कहा कि मेरी इस फिल्म में कंगना एक रियल लाइफ गुजराती चरित्र की भूमिका कर रही हैं। गुजराती होने के नाते मैं कंगना के किरदार के लिए उनकी पूरी मदद करने वाला हूं। बताया जाता है कि सिमरन मां-बेटी की रिश्ते पर आधारित फिल्म है।