मुंबई - बॉलीवुड कलाकार आमिर खान ने पहली बार ईद के मौके पर अपनी यादें साझा की। उन्होंने कहा कि त्योहार का यह मौका बचपन की यादों को ताजा कर देता है। उन्होंने कहा कि वह अपने भाई-बहनों के साथ ईद मनाते थे और बड़ों से मिली ईदी से खरीदारी करते थे। सफेद कुर्ता पायजामा पहने आमिर अपने बेटे आजाद और पत्नी किरण राव के साथ नजर आए।
बांद्रा स्थित अपने आवास के बाहर उन्होंने सभी को मेरे, आजाद और किरण की ओर से ईद की बधाई दी हैं। आमिर ने कहा कि मैं ईदी देना पसंद नहीं करता, मैं इसे बड़ों से लेना पसंद करता हूं। बचपन में हम लोगों को दो या पांच रुपये मिलते थे और यह बड़ी चीज थी। हम भाई बहन इसकी तुलना किया करते थे। हम लोग पतंग खरीद कर उड़ाते थे।’