चंडीगढ़ - चंडीगढ़ इंडियन सोसाईटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयरकंडीशनिंग इंजीनियर्स (ईशरे) के चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा शनिवार को होटल ललित में डिकार्बोनाइजेशन विषय पर एक दिवसीय ‘ऊर्जावान ’ नामक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय ‘एक्सप्लोरिंग इनोवेशन एंड कोलैबोरेशन’ था जिसमें देश भर से एचवीएसीआर के संबंधित भवन उद्योग के शीर्ष विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट, बिल्डर, सरकारी अधिकारी, इंजीनियर, डेवलपर्स, सलाहाकार, कंट्रेक्टर जुटे जिन्हें भवन निर्माण में नवीनतम और अत्याधुनिक तकनीकों और रुझानों से अवगत होने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। प्रतिनिधियों को पेशेवरों के साथ साथ सरकारी संस्थानों जैसे पेडा, पीजीआई, आईआईएसईआर, एससीएल, सीएसआइआर, आईआईटी रोपड़ व अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ विचार साझे किये।