चंडीगढ़, 17 नवंबरः पंजाब के राज्यपाल और यूटी, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कला-इतिहास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित डॉ. बी.एन. गोस्वामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
कला की समझ और सराहना में पद्मश्री, पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. गोस्वामी का योगदान बहुत बड़ा था। कला इतिहासकार और कला समीक्षक के रूप में उनका समर्पण और विद्वता अद्वितीय थी, उन्होंने एक स्थायी विरासत छोड़ी जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
डॉ. गोस्वामी का निधन भारतीय कला और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय घाटा है।
शोक की इस घड़ी में, मैं डॉ. गोस्वामी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस अपूरणीय क्षति से प्रभावित परिवार को शक्ति प्रदान करें।
राज्यपाल ने कामना की, कि डॉ. गोस्वामी के असाधारण जीवन की यादें उन सभी को सांत्वना दें जो उनके निधन पर शोक ग्रस्त हैं; उनके योगदान को हमेशा याद किया व संजोया जाएगा।