Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

टैगोर थिएटर में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नशा मुक्ति पर एक खास कार्यक्रम अयोजित

Updated on Monday, November 27, 2023 14:56 PM IST

26 नवंबर - आज चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नशा मुक्ति पर एक खास कार्यक्रम अयोजित किया गया। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक, महामहिम बनवारी लाल पुरोहित जी ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर नशा मुक्ति अभियान का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देशय पंजाब और चंडीगढ़ को नशा मुक्ति की ओर ले जाना है। ये कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्था के नॉर्थ ज़ोन के पूर्व निदेशक भ्राता अमीर चंद जी के तीसरे स्मृति दिवस पर आयोजित किया गया था।

बनवारी लाल पुरोहित जी ने धर्म की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में नशे को रोकने के लिए कानून, पुलिस और बॉर्डर पर बीएसएफ सभी अपना काम तत्परता से कर रहे हैं लेकिन जन-जन में जागृति लाने का काम केवल धर्म ही कर सकता है। भारत की संस्कृति बहुत विशाल और प्राचीन है और केवल धार्मिक प्रवृत्ति हमारी संस्कृति को कायम रखती है और ब्रह्माकुमारी संस्था जिसकी सेवाएँ जन कल्याण के लिए समर्पित हैं, आज इस संस्था के भाई बहन सभी ऋषि मुनियों के समान हैं जो समाज में जागृति ला रहे हैं और आगे भी लाते रहेंगे।

 

अपनी ज़िंदगी में तंबाकू के सेवन को छोड़ने को याद करते हुए उन्होंने बताया की किस तरह नागपुर में गायत्री यज्ञ में वे सपरिवार शामिल हुए और यज्ञ के आखिर में उनकी पत्नी ने एक बुरी आदत छोड़ने को कहा तो उन्होने हमेशा के लिए तंबाकू का सेवन छोड़ दिया। जब परमात्मा से ही वायदा कर लिया तो उसके बाद उस बुराई को दोबारा ज़िंदगी में कभी नहीं आने दिया। इसी तरह ब्रह्माकुमारी भाई बहन जब किसी को इस नशे से मुक्त होने का संदेश देंगे तो अवश्य ही उनके कहे शब्दों में वो ताकत होगी जिसका सम्मान किया जाएगा। भगवान के दूत जब लोगों को शिक्षा देंगे तो उसका असर होगा ही।

ब्रह्माकुमारी संस्था की तरफ से जन कल्याण हेतु जनता को जागृत करने की जो कोशिश की जा रही है, वह सराहनीय है। बहुत से घर परिवार इसी नशे के चलते बर्बाद हुए हैं। गांव की महिलाएं तक नशे के खिलाफ जुलूस निकालती हैं क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को नशे के हाथ खोया है।

भगवद्गीता को सभी स्मृतियों पुराणों और वेदों से ऊपर बताया गया है क्योंकि गीता स्वयं भगवान के श्रीमुख से निकली हुई शिक्षा है और उसे भगवान ने मानव हित के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इस संस्था ने धर्म की जड़ को संभाल रखा है। जैसे स्वामी विवेकानंद जी ने कहा की कितनी संस्कृतियाँ आईं और लुप्त हो गईं लेकिन हमारी संस्कृति आज भी कायम है क्योंकि हमारी प्रवृत्ति धर्म की तरफ है। धर्म को सींचने का काम ये संस्था बख़ूबी कर रही है। जैसे गेहूं में से कंकर को साफ किया जाता है वैसे ही ये संस्था समाज के गलत तत्वों को ठीक करने में अग्रणी है। नशा और ड्रग्स बढ़ रहे हैं ये व्यापक सच्चाई है और इसके लिए जागृति बहुत जरूरी है। उन्हें ब्रह्माकुमारी संस्था को उनकी सेवाओं के लिए बधाई दी और समाज उत्थान में सदा अपना साथ देने की बात कही।

माउंट आबू से खास पधारीं राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी सुषमा दीदी ने अपने सुंदर वक्तव्य में सदा शुभ भावना रखने पर ज़ोर दिया। अन्होने सरल शब्दों में दान और पुण्य में भेद बताया। दान आसान है, कोई भी कर सकता है लेकिन पुण्य आपके मन की शुभ भावनाओं के संकल्प से आता है। सदा कल्याणकारी सोच ही पुण्य है। नफ़रत किसी इंसान का संकल्प नहीं होना चाहिए। शुभ भावना से धर्म हमेशा रक्षा करता है। चिंतन को बदलना है और उसके लिए राजयोग ध्यान सबसे सरल और सुंदर मार्ग है।


इसके अलावा मंच पर संस्था की नॉर्थ ज़ोन की निदेशक राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी प्रेम दीदी और राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी उत्तरा दीदी, संस्था के मेडिकल विंग के सेक्रेटरी भाई बनारसी लाल शाह भी उपस्थित रहे और जनसमूह को सम्बोधित किया। मंच का संचालन ब्रह्मा कुमारी अनिता दीदी ने किया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X