Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

आर्थिक कानूनों की जानकारी के अभाव में बढ़ रहे उद्योगों व बैंकों के विवाद: पीएसएन प्रसाद

Updated on Monday, September 25, 2023 16:47 PM IST

पीएचडीसीसीआई में आईबीसी कोड 2016 पर कांफ्रैंस का आयोजन
पैनल चर्चा में उद्योगपतियों, एच आर प्रोफेशनल, एडवोकेट व इंसोल्वेंसी प्रोफेशनल ने लिया भाग
चंडीगढ़। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ बैंच के मेंबर (ज्यूडिशयल) पीएसएन प्रसाद ने कहा कि अक्सर कानून की जानकारी के अभाव में ट्रिब्यूनल के पास आर्थिक मामलों से संबंधित शिकायतें आती रहती हैं। वकीलों को भी चाहिए कि वह किसी तरह की याचिका दाखिल करने से पहले उद्योगपतियों व बैंकरों को कानून के माध्यम से समझाकर आपसी सहमति का प्रयास करें।


प्रसाद ने उक्त विचार आज पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित इंसोल्वेंसी एंड बैंकक्रप्सी कोड-2016 को लेकर आयोजित जागरूकता कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रसाद ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में बने नियम व कानूनों का सही इस्तेमाल हो रहा है लेकिन आर्थिक मामलों के संबंध में बने कानूनों की सही जानकारी के अभाव में विवाद बढ़ रहे हैं।


इस अवसर पर बोलते हुए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ बैंच के मेंबर (ज्यूडिशयल) हरनाम सिंह ठाकुर ने कहा कि इंसोल्वेंसी अथवा उद्योगों का दिवालियापन अब किसी एक क्षेत्र से जुड़ा मामला नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। आईबीसी को बने सात साल हो चुके हैं। अब इसे लेकर जागरूकता बढऩे लगी है। आईबीसी के माध्यम से कई उद्योग समूह तथा बैंकों के बीच के विवाद को आपसी सहमति के साथ हल किया जा सकता है।
कांफ्रैंस में उद्योगपतियों के अलावा इंसोल्वेंसी प्रोफेशनल, एच.आर.प्रोफेशनल, एडवोकेट ने भाग लिया। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की सदस्य लक्ष्मी गुरुंग ने चैंबर के इस आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि उद्योगों तथा बैंकों के बीच के विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक उद्यमियों को इस बारे में जानकारी मिल सके।


इस अवसर पर बोलते हुए, पीएचडीसीसीआई एनसीएलटी और आईबीसी समिति के अध्यक्ष जी.पी. मदान ने आईबीसी, 2016 की सफलता के बारे में जानकारी दीकी कहानियों पर प्रकाश डाला। संहिता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि, अपवादों को छोडक़र, एनपीए अर्थव्यवस्था में दिखाई नहीं देगा। उन्होंने सभी हितधारकों से कानून के सफल कार्यान्वयन में सरकार, नियामक और निर्णायक प्राधिकरण का समर्थन करने का आग्रह किया।
पीएचडीसीसीआई के एसिस्टेंट सैक्टरी जनरल डॉ.जतिंदर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि देश में उद्योगों के संबंध में जब भी कोई नया कानून बनता है तो चैंबर द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके उद्योगपतियों को इसके बारे में जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि चैंबर सरकार तथा उद्योगपतियों के बीच एक सेतु का काम करता है। ऐसे में सरकार के नियमों की सही जानकारी उद्योगपतियों तक पहुंचाना चैंबर की जिम्मेदारी है।


उदघाटन सत्र में पीएचडीसीसीआई एनसीएलटी एवं आईबीसी कमेटी के को-चेयर अभिषेक आनंद, करण मेहरा, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विस सब-कमेटी के संयोजक मुकुल बंसल ने अपने विचार व्यक्त किए। तकनीकी सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शर्मा, जलेश कुमार ग्रोवर, रतन गोपाल मिश्रा, अतुल सूद, आनंद छिब्बर, पंकज सेठ व हरीश तनेजा ने पैनल चर्चा में भाग लेकर आईबीसी-2016 के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X