Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, निपटने के लिए जागरूकता जरूरी:बंसल

Updated on Thursday, September 21, 2023 15:18 PM IST

पीएचडीसीसीआई ने किया साइबर सिक्योरिटी कॉन्कलेव का आयोजन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस साइबर सैल के एसपी केतन बंसल का मानना है कि साइबर क्राइम एक बड़ी तथा वैश्विक चुनौती के रूप में बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए एहतियात व जागरूकता जरूरी है। सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करते हुए साइबर अपराध को बढऩे से रोका जा सकता है।


केतन बंसल आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित साइबर सिक्योरिटी कॉनक्लेव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उद्योगपतियों व शहर वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रहे परिवेश में साइबर हमले भी नए-नए रूप में सामने आ रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी आज न केवल एक दिन चर्चा का विषय है बल्कि इसके बारे में निरंतर जागरूकता फैलाना जरूरी है। युवा वर्ग सोशल मीडिया के सही व सुरक्षित इस्तेमाल के साथ साइबर हमलों को बढऩे से रोक सकता है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट जगत, औद्योगिक सैक्टर में साइबर सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर युग में साइबर अपराधी न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस अवसर पर केतन बंसल ने साइबर हमले और साइबर अपराध के खिलाफ सुरक्षा का महत्व विषय पर अपना भाषण दिया।


इससे पहले केतन बंसल तथा अन्य साइबर विशेषज्ञों का यहां पहुंचने पर पीएचडीसीसीआई हरियाणा चैप्टर के चेयर प्रणव गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर द्वारा वर्तमान समय की मांग को देखते हुए यह आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करना है। साइबर कॉप्स के संस्थापक एवं साइबर सिक्योरिटी सलाहकार तरूण मल्होत्रा ने कहा कि जो कंपनियां इस समय ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं वह सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ रही हैं। तरूण मल्होत्रा ने कहा कि एक उद्योग की स्थापना में जितना महत्व बुनियादी ढांचे का है उससे कहीं अधिक महत्व साइबर सिक्योरिटी का हो गया है। साइबर सिक्योरिटी अब किसी एक क्षेत्र या देश का विषय नहीं बल्कि ग्लोबल समस्या बन चुका है। विश्व का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है। विदेशों में उद्योगों की स्थापना के समय ही बुनियादी ढांचे के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी के पार्ट का विशेष ध्यान रखा जाता है।


इस अवसर पर साइबर विशेषज्ञ अमरपाल सिंह ने डाटा बिल 2023 के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील विषय है। किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान उभरते साइबर खतरे और साइबर अपराध के रुझान,साइबर सुरक्षा प्रशासन और जोखिम प्रबंधन विषयों पर पैनल चर्चा भी हुई। जिसमें एसटीपीआई की सीईओ ममता भारद्वाज, सौरव कैमिकल के आईटी प्रमुख करण शर्मा, पंजाब एंजल नेटवर्क के चेयरमैन साहिल मक्कड़, सीआईएसओ के टैक्नीकल सोल्यूशन विशेषज्ञ आशीष अब्रहम, अंकित कुमार, तथा नाहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के रजनीश जैन, नवदीप गर्ग समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X