Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

काउंसलर आपके द्वार: अफसरों को साथ लेकर सेक्टर 15 के नर्सिंग क्वार्टर पहुंचे सौरभ जोशी

Updated on Friday, September 15, 2023 17:21 PM IST

पार्षद ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों को दिखाई नर्सिंग क्वार्टरों की खस्ता हालत

चंडीगढ़, 15 सितम्बर -  सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल की नर्सों और कर्मचारियों के लिए 5 दशक पहले बसाई गई नर्सिंग क्वार्टरों की खस्ता हालत को बयान करने के लिए आज स्थानीय पार्षद सौरभ जोशी चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों-अफसरों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों में एक्सईएन (बीएंडआर) अजय गर्ग, एक्सईएन बागवानी प्रीतपाल सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ जोगिंदर, एसडीओ बागवानी नागेंद्र, एमओएच टीम पाठक, राकेश और दलजीत सिंह मौजूद थे। इस मौके आरडब्ल्यूए के सदस्यों, अध्यक्ष कमलजीत सिंह के साथ महेंद्र सिंह, डॉ. विपिन साहू, लोकेंद्र सिंह, मनोज, संदीप सिंह, हरनीक सिंह और अन्य ने पार्षद को एक मांग पत्र भी सौंपा तथा कालोनी की खस्ता हालत सम्बन्धी अधिकारीयों को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि लगभग 5 दशक पहले सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल की नर्सों और कर्मचारियों के लिए इन क्वार्टरों की संरचना और डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कारण से अधिकांश क्वार्टर खाली पड़े हैं।

'काउंसलर आपके द्वार' मुहिम के तहत आज पार्षद सौरभ जोशी ने आज विभिन्न विभागों के एमसी अधिकारियों और चंडीगढ़ प्रशासन रखरखाव विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया, जो सरकारी आवासों को संभालते हैं। जोशी ने विभिन्न अधिकारियों से क्षेत्र की जमीनी हकीकत को स्वयं देखने का आह्वान किया। सौरभ जोशी ने क्षेत्र का दौरा करते हुए मौके पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरूरी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ को पार्क में पड़े सभी विद्युत उपकरणों को सब स्टेशन पर ले जाने को कहा। जोशी ने चंडीगढ़ प्रशासन के एक्सईएन अनिल शर्मा से सभी क्वार्टरों के शौचालयों, कमरों, लॉबी, सीढ़ियों और छतों की मरम्मत के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाने का अनुरोध किया। एक्सईएन ने खुद क्वार्टरों की टूटती और जर्जर हालत देखी।

पार्षद ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सीवेज को ठीक करने का निर्देश दिया और सड़क नालियों की आवश्यकता पर जोर दिया। जोशी ने फ्लोरल गार्डन और नर्सिंग क्वार्टर की चारदीवारी के बीच के रास्ते के बारे में बताया, जहां अक्सर जलभराव की समस्या रहती है। बीएंडआर विभाग को सड़कों की री-कारपेटिंग और पेवर्स की मरम्मत के लिए शीघ्र प्रस्ताव पारित करने के लिए याचिका दी गई थी।


पार्षद द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्वार्टरों का दोबारा गहनता से सर्वेक्षण करने और क्वार्टरों के आसपास सभी अंधेरे स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करने को कहा गया। चूंकि निवासियों को कचरा संग्रहण के संबंध में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए एमओएच विभाग को कचरा संग्रहण की व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा गया। सौरभ जोशी ने कहा, "सभी अधिकारियों को एक साथ लाना और उन्हें नर्सिंग क्वार्टरों की दयनीय स्थिति की सच्ची और वास्तविक तस्वीर दिखाना बहुत महत्वपूर्ण था। क्षेत्र के उत्थान के लिए काम जल्द ही शुरू होगा।"

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X