Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

बढ़ते शहरीकरण में जरूरी है लोगों को किफायती व सुरक्षित आवास मिले: पुरोहित

Updated on Friday, September 15, 2023 16:31 PM IST

राज्यपाल ने किया पीएचडीसीसीआई के नौवें इन्स-आउट का उद्घाटन

चार दिन भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक पर होगा मंथन

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा है बढ़ते शहरीकरण में यह जरूरी है लोगों को किफायती एवं सुरक्षित आवास मिले। इसके लिए आर्किटेक्ट, डेकोर व इमारत निर्माताओं को सार्थक प्रयास करने होंगे। बनवारी लाल पुरोहित शुक्रवार को चंडीगढ़ के सैक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित नौवे चार दिवसीय इन्स एंड आउट शो का उद्घाटन करने के बाद इमारत निर्माण क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों, विद्यार्थियों व शहर के उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा एवं पर्यावरण मैत्री इमारतों का निर्माण जरूरी है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ उत्तरी भारत का सबसे व्यवस्थित एवं विकसित शहर है। आर्किटेक्चर क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले बच्चे आज भी यहां शोध के लिए आते हैं।


सोलर पावर को बढ़ावा दिए जाने पर जोर देते हुए पुरोहित ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते ऐसी इमारतों का डिजाइन व निर्माण जरूरी है जहां बिजली की कम खप्त हो और इमारते सुरक्षित हों।


बनवारी लाल पुरोहित ने पीएचडी चैंबर के प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वह आर्किटेक्ट, आधुनिक भवन निर्माण तकनीक, फायर सेफ्टी, सुरक्षा, रियल एस्टेट, फर्निशिंग, डैकोरेशन आदि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को एक छत तले लेकर आएं। शहर में कोई ऐसा मॉल बने जहां लोगों को यह सब एक ही छत तले उपलब्ध हों।


इससे पहले यूटी प्रशासक का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि चार दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का विषय टुवर्ड्स सस्टेनेबल डिजाइन, टैक्नोलॉजी एण्ड सेफ्टी रखा गया है। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न कालेजों तथा विश्विद्यालयों के विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आ रही आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। चंडीगढ़ चैप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चैंबर द्वारा हर साल किये जाने वाले इस आयोजन का लगातार विस्तार हो रहा है। इस अवसर पर चैंबर में पंजाब चैप्टर के चेयर आर एस सचदेवा, को चेयर करण गिल्होत्रा, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के अलावा एफ एस ए आई के अध्यक्ष सुरिंदर बागा, क्रेडाई पंजाब के अध्यक्ष जगजीत सिंह माझा, हेमन्त सपड़ा, पूर्व अध्यक्ष आर के साबू, अशोक खन्ना समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X